Monday, August 17, 2026
22.1 C
Bhopal

नई दिल्ली में वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन का भव्य स्वागत समारोह: हिंदू सभ्यता और वैश्विक एकजुटता पर दिया गया विशेष जोर

वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के तत्वावधान में मॉरीशस से पधारे वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के माननीय अध्यक्ष श्रीमान देवोत्रम संतोखी जी एंव वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह का आज अशोक होटल, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन मॉरीशस चैप्टर के अध्यक्ष और एंव वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह का स्वागत सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्री राम के नारों के साथ किया।

वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय प्रताप सिंह ने अंग वस्त्र तथा रुद्राक्ष माला पहनाकर उनका स्वागत किया, जिसके बाद वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य बाबू जी ने फूलों के गुलदस्ते देकर उनका अभिनंदन किया।

श्रीमान संतोखी ने अपने संबोधन में हमें प्रेरित करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्रीयता, भारतीयता के साथ हिंदू सभ्यता, संस्कृति और संस्कार के बारे में जोर दिया और इसे आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए और विश्व में हिंदू संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना चाहिए।

वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने मॉरीशस और भारत के संबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध बहुत पुराने हैं और हमें इन्हें और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं का एक महत्वपूर्ण संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा और प्रचार करना है। फेडरेशन विभिन्न देशों में हिंदू समुदायों को एकजुट करने और उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए समर्पण भाव से काम करता है।

फेडरेशन के माध्यम से हिंदू समुदाय अपनी संस्कृति और धर्म को विश्वभर में फैला रहा है। यह संगठन हिंदू धर्म के मूल्यों और सिद्धांतों को बढ़ावा देता है और लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है।

वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन की गतिविधियों से हिंदू समुदाय को अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक किया जा रहा है।हालांकि सनातन धर्म एक प्राचीन और व्यापक धर्म है, जो हिंदू धर्म के रूप में भी जाना जाता है। यह धर्म वेदों और उपनिषदों पर आधारित है, और इसके मुख्य सिद्धांत हैं – सत्य, अहिंसा, और आत्म-ज्ञान। सनातन धर्म में भगवान की विभिन्न रूपों में पूजा की जाती है, जैसे कि ब्रह्मा, विष्णु, और शिव। यह धर्म जीवन के चार पुरुषार्थों – धर्म, अर्थ, काम, और मोक्ष – को महत्व देता है। सनातन धर्म का उद्देश्य आत्म-साक्षात्कार और मोक्ष प्राप्त करना है। यह धर्म विश्वभर में फैला हुआ है और इसके अनुयायी विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का पालन करते हैं।

बैठक में फेडरेशन के युवा इकाई के राष्ट्रीय संयोजक शौरभ कुमार, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं मरघट हनुमान मंदिर के महंत आदरणीय वरुण शर्मा जी, सलाहकार संध्याकृष्ण बाजाज, प्रो. चंद्रकांता माथुर, कोसाध्यक्ष सुभाष चंद गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार, राजेश अग्रवाल चार्टर्ड एकाउंटेंट, के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img