Tuesday, June 23, 2026
28.9 C
Bhopal

ग्वालियर के पुलिस जवान की हार्ट अटैक से मौत

ग्वालियर में देहात थाना चीनौर में पदस्थ पुलिस जवान रघुनंदन जाट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान अपनी बीमारी का इलाज कराने आगरा से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।

मृतक को पाइल्स की शिकायत थी, जिसके लिए उन्होंने ऑपरेशन भी कराया था। हालांकि ऑपरेशन के बावजूद उनकी हालत सुधरने की बजाय और बिगड़ गई थी। इस बीमारी के चलते वह आगरा के अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात जवान की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे,लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में उसे हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मथुरा में हुआ अंतिम संस्कार

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी और अंतिम संस्कार के लिए शव को मथुरा स्थित उनके गृह निवास लेकर रवाना हो गए। मंगलवार को पूरे विधि-विधान के साथ जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आगरा अस्पताल में चल रहा था इलाज

रघुनंदन जाट छुट्टी लेकर आगरा के अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। कुछ दिनों पहले पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बावजूद उन्हें अधिक ब्लीडिंग होने लगी थी। सोमवार रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था।

थाने में शोक का माहौल

मृतक पुलिस जवान पिछले दो वर्षों से चीनौर थाने में पदस्थ थे। ग्वालियर में वह पुलिस के सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे, जबकि उनका परिवार मथुरा के हाथरस में रहता है। जवान की मौत की खबर से पूरे थाने में शोक का माहौल है।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img