Monday, October 5, 2026
21.6 C
Bhopal

शादी का झासा देकर 3 साल तक करता रहा शोषण

भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती के साथ लंबे समय तक रेप का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक शुभम भारती को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि युवक ने शादी का झांसा देकर करीब 3 साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने इनकार कर दिया और संपर्क तोड़ लिया।पुलिस के अनुसार, युवती 6 साल पहले निशातपुरा इलाके में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात शुभम भारती से हुई, जो उसके ही गांव का रहने वाला है। परिचय बढ़ने पर दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्रेम संबंध बन गए।

युवती ने बताया कि करीब तीन साल पहले शुभम ने मौका पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। जब उसने इसका विरोध किया और परिजनों या पुलिस को बताने की बात कही, तो युवक ने शादी का वादा कर उसे चुप करा दिया।

शुभम ने युवती को जल्द शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार, बीते 3 वर्षों में वह लगातार उसका शोषण करता रहा। कुछ समय पहले जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो शुभम ने न केवल शादी से इनकार किया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की और संपर्क पूरी तरह तोड़ लिया।

शादी से इनकार और मारपीट के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद मामला दर्ज करते हुए आरोपी शुभम भारती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इस समय एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img