Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

वंदेभारत के ब्रेकफास्ट में निकले कीड़े बैठी जांच

मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदेभारत ट्रेन में सर्व किए गए कीड़े वाले ब्रेकफास्ट मामले की जांच शुरू हो गई है। IRCTC ने इसे बेहद अक्षम्य कृत्य मानते हुए पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। ट्रेन में इस तरह प्रदूषित नाश्ता देकर यात्रियों के भरोसे और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। यह भारतीय रेलवे की छवि को खराब करता है।

दरअसल, वंदेभारत ट्रेन का एक वीडियो सामने आया था। ट्रेन में सोमवार को यात्रियों को जो नाश्ता परोसा गया, उसमें कीड़े निकले हैं। एक यात्री ने खराब नाश्ते का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रेलवे से शिकायत की थी।

रेस्टोरेंट से किया गया जवाब तलब मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदेभारत ट्रेन में कीड़े मिलने का मामला मुख्यालय पहुंच गया है। अब इसकी जांच हो रही है। आखिर कीड़े वाला उपमा कैसे परोसा गया। खाना परोसने वाले रेस्टोरेंट के संचालक से जवाब तलब भी किया गया है।

दो महीने पहले बदला ठेका

मुरादाबाद स्टेशन के पास एक रेस्टोरेंट की ओर से वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच में कैटरिंग होती है। पहले यह ठेका स्टेशन पर कैंटीन संचालक दून कैटर्स के पास था। लेकिन 2 महीने पहले इसे बदल दिया गया। रेलवे अफसरों का कहना है कि IRCTC द्वारा चुने गए रेस्त्रां से ही खाना आता है।

देवेंद्र सिंह ने X पर वीडियो शेयर कर कीड़े दिखाए हैं। इस वीडियो को X पर पोस्ट करते हुए देवेंद्र सिंह ने लिखा था- वंदेभारत में मेरठ से लखनऊ सफर के दौरान खाने में कीड़े पाए गए हैं। चार पैकिंग में से तीन में कीड़े निकले हैं। देवेंद्र ने IRCTC से इसकी शिकायत भी की है। इस पर कई यूजर ने प्रतिक्रिया दी है। लिखा कि इतनी महंगी ट्रेन में सफाई और यात्रियों की सेहत का ख्याल नहीं रखा जा रहा। कीड़े वाला नाश्ता सर्व किया जा रहा है।

बरेली पहुंचने से पहले नाश्ता सर्व किया गया बरेली पहुंचे से पहले यात्रियों को नाश्ता सर्व किया गया। सूजी के उपमा में कीड़ा मिला है। बता दें कि वंदेभारत ट्रेन मेरठ से चलकर लखनऊ जाती है। मेरठ के बाद मुरादाबाद, बरेली और फिर लखनऊ में इसका स्टॉपेज है। मेरठ से ट्रेन सोमवार सुबह चली। मुरादाबाद और बरेली के बीच यात्री नाश्ता कर रहे थे।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img