Tuesday, November 17, 2026
17.1 C
Bhopal

रतलाम में खाद्य और औषधि विभाग कि संयुक्त कार्रवाई

रतलाम में कई दुकानों पर बिना लाइसेंस के एसिड, टॉयलेट क्लीनर अवैध तरीके से बिक रहे है। शुक्रवार रात को प्रशासन ने दुकानों पर पहुंच कार्रवाई की। इस दौरान एक दुकान से करीब 25 से अधिक अमानक एसिड और टॉयलेट क्लीनर की बोतल जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन और खाद्य एवं औषधि विभाग ने संयुक्त रूप से शुक्रवार रात को शहर में कार्रवाई की। टीम ने माणक चौक क्षेत्र के भुट्‌टा बाजार में बैरागी ब्रदर्स शॉप का निरीक्षण किया। दुकान पर बिना लाइसेंस के असुरक्षित तरीके से एसिड, टॉयलेट क्लीनर बेचे जाना पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक एसिड और टॉयलेट क्लीनर अमानक स्तर के थे, जो कि गलत तरीके से बेचे जा रहे है।

इस दौरान करीब 25 से अधिक बोतल जब्त की गई है। खाद्य और औषधि विभाग ने इनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, औषधि निरीक्षक अजय ठाकुर, बलराम चौधरी, राजस्व निरीक्षक शुभम तिवारी, पटवारी सत्यनारायण सिसोदिया शामिल रहे।

नायब तहसीलदार ने बताया कि शहर में लगातार अमानक स्तर के एसिड और टॉयलेट क्लीनर बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई लगातार की जाएगी।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img