Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

शराब पीकर स्कूल पहुंची लेडी टीचर, सस्पेंड

धार जिले के एक सरकारी स्कूल में लेडी टीचर शराब पीकर पहुंची। वहां मौजूद स्टाफ ने टीचर से कहा कि दारू क्यों पीती हो तो हाथ जोड़ने लगी। जब स्टाफ ने शिकायत करने की बात कही तो लड़खड़ाते हुए कहने लगी- तुमने बोला तो मैं 12 बजा दूंगी, ये मेरी स्कूल है। मेरे सामने ज्यादा नाटक मत करना।

लेडी टीचर का नशे में धुत स्कूल पहुंचने का वीडियो सामने आया है, जो 23 जून का बताया जा रहा है। मामला जिले के मनावर का है। टीचर कविता कवचे सिंघाना गांव के प्राइमरी स्कूल में पदस्थ है। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जुवान सिंह बघेल ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है।

प्रधान अध्यापिका ममता राठौड़ ने बताया कि बच्चों से सूचना मिली थी कि मैडम ने ड्रिंक कर रखी है। हमने पहले भी इन्हें समझाइश दी थी कि अगर आपको पीना है तो घर पर पीजिए। शिक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एनएस बरकड़े ने कहा कि शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शराब पीकर स्कूल पहुंची टीचर की तस्वीरें…

150 बच्चों को पढ़ाती है लेडी टीचर स्कूल स्टाफ का कहना है कि लोडी टीचर रोजाना नशे में स्कूल आती है। कई बार समझाने के बावजूद उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। वह नशे में स्टाफ से अभद्र व्यवहार करती है। इससे बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कविता कवचे पांचवीं कक्षा तक के करीब 150 बच्चों को पढ़ाती है।

रोज शराब के नशे में पहुंचती है टीचर ग्रामीण ने जब स्कूल के बच्चों से पूछा- क्या टीचर ने शराब पी है, इस पर उन्होंने बताया कि मैडम तो रोज ही नशे में रहती हैं। इस दौरान टीचर कविता ने मोबाइल छीनने की कोशिश भी की।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img