Monday, July 6, 2026
27 C
Bhopal

भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव

भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर फिर पथराव हुआ है। विदिशा जिले के मंडी बामौरा स्टेशन के पास बरेठ और कल्हार के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। इससे C-4 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया।

विदिशा RPF ने पथराव का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले एक सप्ताह में यह चौथी घटना है। इससे पहले रविवार रात ग्वालियर के रायरू स्टेशन के पास शताब्दी एक्सप्रेस पर हमला हुआ था। दतिया के सोनागिरि और वंदे भारत ट्रेन पर भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं।

बीना स्टेशन पर शिकायत कराई दर्ज

यात्री आशुतोष ने बताया, “मैं विंडो सीट पर बैठा था। तेज आवाज के साथ खिड़की का कांच टूट गया। सौभाग्य से कोई यात्री घायल नहीं हुआ।” यात्रियों ने तुरंत ट्रेन स्टाफ को सूचना दी। स्टाफ ने कंट्रोल रूम और RPF को जानकारी दी। बीना स्टेशन पर इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई।

किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची बीना स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र और सहायक उप निरीक्षक कंचन कुमार ने C-4 कोच की जांच की। कोच में तैनात डिप्टी ट्रेन सुपरवाइजर मनीष कुमार दुबे ने बताया कि बर्थ नंबर 40, 41, 42, 50, 51, 52 के पास विंडो ग्लास टूटने की आवाज आई थी। यात्रियों ने इसकी सूचना दी। पूछताछ में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। गाड़ी कल्हार स्टेशन से 16:57 बजे और मंडी बामोरा स्टेशन से 17:05 बजे होकर निकली थी।

Hot this week

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

Topics

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img