Monday, July 6, 2026
27.9 C
Bhopal

ड्राइवर निकला कलेक्शन एजेंट से लूट का मास्टर माइंड

बैरसिया इलाके में कलेक्शन एजेंट से लूट के मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। फरियादी का ड्राइवर ही पूरी वारदात का मास्टर माइंड निकला है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। वहीं एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। हिरासत में लिए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट की कुछ रकम सहित वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली है।

पुलिस के मुताबिक शराब दुकान का कलेक्शन मैनेजर देवेंद्र पटेल सोमवार रात नजीराबाद से कलेक्शन कर बोलेरो कार से बैरसिया लौट रहा था। गाड़ी को ड्रायवर मनोज चल रहा था। रात करीब 11 बजे जैसे ही वह भौजापुरा घाटी के पास पहुंचा, सड़क पर पत्थर रखे दिखाई दिए। संदेह होने पर जैसे ही ड्रायवर ने गाड़ रोकी तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने देवेंद्र की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और नोटों से भरा हुआ बैग लेकर फरार हो गए।

नजीराबाद थाना प्रभारी की टीम ने पकड़ा

पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना के बाद सेट पर मैसेज किया गया। इस दौरान नजीराबाद थाना प्रभारी अरुण शर्मा टीम के साथ गश्त पर थे। घेराबंदी कर उन्होंने बाइक सवार दो युवकों को रोका। उन्होंने पूछताछ में लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इन दोनों की निशानदेही पर मास्टर माइंड मनोज को हिरासत में लिया। मनोज के बताए अनुसार एक अन्य को भी हिरासत में लिया गया। फरार एक युवक की तलाश की जा रही है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

पहले नहीं हुआ था चालक पर शक

घटना के दौरान चालक मनोज की आंख में भी मिर्च झोंकी गई थी। ऐसा उसी के कहने पर किया गया था, जिससे किसी को भी उस पर शक न हो। पुलिस हिरासत में धनराज, माखन, सचिन और लालू हैं। आरोपी कान्हा गुर्जर फरार है। उसकी तलाश में थाने की दो टीमें जुटी हैं।

Hot this week

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

Topics

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img