Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

नरसिंहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नरसिंहपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना ठेमी पुलिस ने रविवार को 3 किलो गांजा और 2 हरे गांजे के पेड़ जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

थाना ठेमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी भीकम सिंह (59) निवासी ग्राम बम्होरी से 3 किलो 209 ग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में नन्हें लाल (39) निवासी ग्राम धमना और चंदन सिंह (35) निवासी ग्राम पोनिया को भी सह आरोपी बनाया गया है। इन तीनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा एक अन्य मामले में आरोपी नेतराम (64) निवासी तिंदनी से 3 किलो 100 ग्राम वजन वाले दो हरे गांजे के पेड़ जब्त किए गए हैं। उसके खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में थाना ठेमी पुलिस टीम के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। जिनमें थाना प्रभारी रत्नाकर हिग्वें के साथ कई अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img