Sunday, June 28, 2026
25.9 C
Bhopal

इंदौर में MBA छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी पर FIR

हीरानगर पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक वह आरोपी को स्कूल के समय से पहचानती है। करीब दो साल से उसका आते-जाते पीछा कर रहा है। उसे कई बार समझाया। लेकिन आरोपी उसका पीछा करना बंद नहीं कर रहा।

पुलिस के मुताबिक डीएवीवी कैंपस भंवरकुआ से एमबीए की पढ़ाई कर रही छात्रा की शिकायत पर युवराज प्रजापति के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। छात्रा ने बताया कि दोनों निजी स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। तब से वह युवराज को पहचानती है। उनके बीच में सामान्य बातचीत है। पिछले दो साल से युवराज परेशान कर रहा है। कहीं भी आने-जाने के दौरान पीछा करता है। बात करने का दबाव बनाता है।

28 जनवरी को मामा की बेटी के साथ एमआर 10 पर दवाई लेने गई थी। घर जाते समय युवराज कार नंबर MP43CA1858 से आया और एक्टिवा के आगे कार लगा दी। युवराज ने कहा कि अगर बात नहीं करेगी तो कोई बुरा कांड कर देगा। बदनाम कर देगा। अपशब्द कहने लगा। डर के चलते वहीं से पिता को कॉल किया। जब पिता वहां पहुंचे तो युवराज भाग गया। पीड़िता परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ चली गई। वहां से आने के बाद आरोपी द्वारा फिर से पीछा करने पर केस दर्ज कराया।

वेलेंटाइन डे पर पत्नी से बात करने के लिए धमकाया, केस दर्ज परदेशीपुरा पुलिस ने कार ड्रायवर की शिकायत पर युवक के खिलाफ धमकाने और पत्नी से बात कराने का दबाव बनाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि राहुल की शिकायत पर पुलिस ने पिंटू पुत्र कमल सिंह चौहान निवासी जैतपुरा पर धमकाने के माले में केस दर्ज किया है। पिंटू ने सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से राहुल की पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया। जब राहुल ने फोन रिसीव किया तो पिंटू ने धमकाते हुए कहा कि जिसका नंबर है उससे बात करा। इसके बाद अपशब्द कहने लगा। जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद से वह लगातार पत्नी के मोबाइल पर नंबर बदल-बदल कर कॉल करने लगा। राहुल परेशान होकर अपने गांव गया। यहां पर वॉट्सऐप नंबर और अन्य प्रोफाइल के जरिए आरोपी के नजदीक के गांव में रहने वाले पिंटू के रूप में पहचान हुई।

युवती और पति को धमकी

राजेन्द्र नगर पुलिस ने भी एक दंपती को फोन और सोशल मीडिया पर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रियंका नाम की युवती इवेंट कंपनी में काम करती है। उनके मोबाइल, फेसबुक और वॉट्सऐप पर हरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी जसप्रीत कौर द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है। प्रियंका ने बताया कि आरोपी उनके पति प्रदीप को भी धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img