Friday, October 9, 2026
23.9 C
Bhopal

अवैध संबंध में हत्या; पत्नी, दोस्त हिरासत में

भोपाल में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मामला कोलार इलाके के कजलीखेड़ा का है। मजदूर का शव झुग्गी में मिला। सिर में चोट के निशान हैं। घटनास्थल से पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद की है।

हत्या की मुख्य संदेही मृतक की पत्नी और एक साथी मजदूर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह अवैध संबंध हैं। मृतक की पत्नी और उसके दोस्त से पूछताछ की जा रही है।

टीआई संजय सिंह सोनी ने बताया कि बाबूलाल सौर (45) मूलरूप से ओरछा का रहने वाला था। भोपाल के बंसल कैंपस में रहकर कंस्ट्रक्शन वर्क में मजदूरी करता था। गुरुवार रात 8.30 बजे सूचना मिली कि झुग्गी में खून से सनी लाश पड़ी है। स्पॉट पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

चार दिन पहले हुआ था विवाद

मृतक की पत्नी और उसके दोस्त में अफेयर की बात सामने आ रही है। बाबूलाल ने चार दिन पहले साथी मजदूर को अपने घर में पत्नी के साथ देख लिया था। इसके बाद उसने युवक के साथ मारपीट कर दी थी। इसी का बदला लेने की नीयत से पत्नी और युवक ने सोते समय बाबूलाल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img