Saturday, August 22, 2026
25.1 C
Bhopal

इंदौर में दामाद ने किया सास से दुष्कर्म

धार रोड के पास एक गांव में रहने वाली एक महिला के साथ उसके जेठ के जमाई ने रेप किया। महिला इंदौर में अपने पति का जब इलाज कराने आई तो मदद के नाम पर तिलक नगर इलाके की होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। वही आरोपी की तलाश की जा रही है।

तिलक नगर पुलिस के मुताबिक 35 साल की एक महिला की शिकायत पर उसके रिश्तेदार के खिलाफ रेप सहित ब्लैकमेलिंग की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति की 10 माह पहले मौत हो चुकी है। आरोपी इसके बाद भी लगातार फोटो वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। महिला को मदद के नाम पर उसने हवस का शिकार बनाया था।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति को गंभीर बीमारी थी। उनकी एमवाय में उपचार के दौरान 9 जनवरी 2024 में मौत हो चुकी है। दो साल पहले वह पति का उपचार कराने एमवाय आती रहती थी। यहां काफी दिन रूकना होता था। जब पति अस्पताल में भर्ती थे तो दामाद मिलने आता था। उस समय पति के उपचार के लिए रुपए की जरूरत थी। तब दामाद ने कहा कि चाची कभी आपकाे रुपए की जरूरत हो तो उसे बताए। तब पति से बात की तो उन्होंने कहां कि वह अपना रिश्तेदार है। उसे रुपए लेकर रख लो। बाद में वापस कर देगे। इसके बाद दामाद से बात की तो वह इंदौर आया।

उसने कहा कि अपना आधार कार्ड साथ में ले लो। रुपए लेने चलना है। इसके बाद वह अपने साथ होटल एस प्राइड स्कीम नंबर 140 में लेकर गया। यहां पर कुछ देर रूकने की बात कही। वही बातों में लेकर जबदस्ती संबंध बनाए। इस बात पर परिवार से बात करने की बात कही तो उसने फोटो उसके पास होने की बात कही। इसके बाद हर बार इंदौर आकर सबंध बनाने की बात करने लगा। बदनामी ना हो इस डर से उसके साथ चली जाती। उसने बिना मर्जी के कई बार रेप किया। इसी बीच पति की मौत हो गई।

होली के पहले भी उसने होटल में बुलाकर गलत काम किया। काफी परेशान होने के बाद महिला ने कहा कि यह बात अपने जेठ (आरोपी के ससुर) को बताएगी। तब उसने जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में जेठ से बात की तो उन्होंने भी विवाद किया। बाद में इसकी शिकायत गांव के थाने में कर दी। उन्होंने पूरी घटना तिलक नगर में होने के चलते यहां भेज दिया।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img