Saturday, August 22, 2026
25.1 C
Bhopal

बुजुर्ग महिला के साथ भतीजी ने की धोखाधड़ी

इंदौर के मल्हारगंज की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी ही भतीजी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। बहू के लिए शादी में पहनने आभूषण लिए थे लेकिन बार-बार मांगने पर टालती रही, परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की है।

भतीजी ने की लाखों की धोखाधड़ी

पीड़िता सावित्री शर्मा ने बताया कि जयमाला उनकी भतीजी है। 27 जून 2023 को अपनी बहू को जेवर चढ़ाने के लिये मांगे थे। तब उसे हार,कान के ईयरिंग दे दिए थे। 10 फरवरी 2024 को उक्त जेवर वापस कर दिए थे। फिर 12 फरवरी को भतीजी जयमाला ने कहां कि बुआ सास के घर शादी है। बहू प्रीति को धामनोद के पास बेगान्दा गांव जाना है। बहू शादी से वापस आएगी तो जेवर लौटा दूंगी। मैंने गले का हार, सोने की इयरिंग उसे दे दी। लेकिन जयमाला लगातार जेवर देने के लिए टालमटोल कर रही है ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

मल्हारगंज पुलिस के अनुसार सावित्री शर्मा(70) निवासी भगतसिंह मार्ग मालगंज की शिकायत पर उनकी भतीजी जयमाला निवासी हुकुमचंद कालाेनी के खिलाफ 406 भादवि के तह्त मुकदमा दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस भी इस मामले में जयमाला को जेवर वापस करने के लिये काॅल करती रही। लेकिन सावित्री ने नजर अंदाज रही फिर गुरूवार को प्रकरण दर्ज कर लिया।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img