Sunday, May 10, 2026
35.1 C
Bhopal

पुलिसकर्मी के बेटे की गोली लगने से मौत

ग्वालियर में राइफल साफ करते समय अचानक चली गोली से पुलिसकर्मी के बेटे की मौत हो गई। गोली सीने का चीरते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनते ही परिजन दौड़ते हुए बेडरूम में पहुंचे तो वहां दीवान का बेटा फर्श पर पड़ा हुआ था। आनन-फानन में तत्काल उसे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना शनिवार सुबह भगवान कॉलोनी थाटीपुर की है। सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस अस्पताल और फिर स्पॉट पर पहुंची है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पिता की राइफल साफ करते वक्त हादसा

शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित भगवान कॉलोनी निवासी रामवीर सिंह तोमर पुलिस विभाग में बतौर प्रधान आरक्षक (हवलदार) पदस्थ हैं। इस समय वे अजाक थाना में सेवा दे रहे हैं। परिवार में बड़ा बेटा कुलदीप सिंह तोमर (25) अविवाहित था और एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था।

वह शनिवार सुबह पिता के नाम लाइसेंसी 315 बोर की राइफल की सफाई कर रहा था। तभी करीब 11.30 बजे कुलदीप के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजन कमरे की तरफ भागे। परिजन पहुंचे तो देखा कि कुलदीप कमरे में जमीन पर पड़ा था।

आसपास खून ही खून बिखरा पड़ा था। उसे तत्काल उसे जेएएच ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही गन शॉट होने पर मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने घटना स्थल किया सील घटना की सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। साथ ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर उसे निगरानी में लिया है। पुलिस ने रूम की तलाशी ली है, लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे प्रूफ किया जा सके कि यह हादसा नहीं खुदकुशी है।

ASP बोले- मामले की जांच की जा रही है

एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि एक युवक की राइफल साफ करते समय गोली चलने से मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img