Sunday, May 10, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल के कोलार रोड पर बिजली पोल की शिफ्टिंग शुरू

भोपाल के कोलार रोड पर बिजली के पोल की शिफ्टिंग शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन 5 खंभे हटाए गए। इन्हें बिल्डिंग से सटकर लगाया गया था, जबकि दूरी कम से कम सवा मीटर होनी चाहिए थी। हादसे की संभावना के चलते कांग्रेस ने शिकायत की थी।

कोलार सिक्सलेन निर्माण के चलते बिजली कंपनी ने सर्वधर्म, मंदाकिनी चौराहा, नयापुरा समेत कई इलाकों में बिल्डिंग से सटाकर बिजली के पोल लगा दिए थे। कुछ तो बिल्डिंग की दीवार से ही सटे थे। कई जगहों पर बिल्डिंग की गैलरी में ही तार लटक रहे थे। इसे लोगों को डर था कि कहीं कोई आगजनी या अन्य हादसा न हो जाए। आखिरकार शनिवार से शिफ्टिंग शुरू हो गई। यहां से 20 से अधिक पोल हटाए जाने हैं।

सवा मीटर की दूरी पर होने चाहिए पोल कांग्रेस नेता राहुल राठौड़ ने बताया कि नियम अनुसार भारतीय विद्युत अधिनियम यह कहता है कि बिजली के खंभे किसी भी मकान या बिल्डिंग से लगभग सवा मीटर की सुरक्षित दूरी पर लगाए जाने चाहिए, लेकिन कोलार सिक्सलेन पर मुख्य रूप से सर्वधर्म कॉलोनी बी सेक्टर सहित कोलार में अन्य कई कॉलोनियों पर खंभे नियम विरुद्ध लगा दिए गए थे। सर्वधर्म बी सेक्टर में तो कई घरों और बिल्डिंगों से सटाकर पोल लगा दिए गए थे। सीआई चौराहे से दानिश चौराहे फोरलेन निर्माण में जैन मंदिर के पास भी बिना अनुमति के इसी तरह से खंभे लगाए गए।

बड़ा सवाल कि ये लगाए क्यों थे? पोल की शिफ्टिंग होने से कई इलाकों में 5 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिरकार ये पोल किसकी अनुमति और क्यों लगाए गए थे। बिजली कंपनी के अफसर भी इसका जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img