Sunday, October 4, 2026
27.1 C
Bhopal

भाजपा नेत्री से रेप का आरोपी सरपंच पति गिरफ्तार

इंदौर में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म के आरोपी सरपंच पति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने ले गई। यहां पीड़िता ने उसे पकड़कर चांटे जड़ दिए। महिला का आरोप था कि उसे वीआईपी की तरह कार में लाया गया है। इधर, मामला सामने आने के बाद भाजपा ने भी सरपंच पति को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

दरअसल, 13 जनवरी को भाजपा नेत्री ने सिमरोल थाने में सरपंच पति लेखराज डाबी (51) के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा दिया और लिव इन रिलेशनशिप के लिए एक एग्रीमेंट भी किया। ढाई साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी ने चुपचाप उसका अबॉर्शन करा दिया

आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर भड़की पीड़िता

शनिवार को जब पुलिस आरोपी को कोर्ट में लेकर पहुंची तो पीड़िता भी आ गई। यहां उसे गाड़ी में लेकर पहुंचने पर महिला ने आपत्ति ली और उसकी कार के सामने खड़ी हो गई। आरोपी को कोर्ट में ले जाने के दौरान पीड़िता ने उसे पकड़कर चांटे जड़ दिए। इसके बाद पुलिस दौड़कर आरोपी को कोर्ट में ले गई।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बारे में थाने से कोई जानकारी नहीं दी। सरपंच पति को वीआईपी की तरह पर्सनल गाड़ी में लाया गया। आरोपी ने ढाई साल तक अपने साथ रखा। किराए के कमरे दिलाए। वह उसे गांव में फॉर्म हाउस पर भी ले जाते रहा।

गर्भवती होने पर किराए के कमरे में छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी के भाइयों ने धमकी दी है कि कोर्ट परिसर में हंगामा किया है, तुझे जान से मार देंगे। पुलिस पर भी महिला ने गंभीर आरोप लगाए है।

ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया-

सिमरोल थाने में महिला ने उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत की थी। शिकायत पर केस दर्ज किया था। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को सिमरोल थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने सरपंच पति लेखराज डाबी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि आपके कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आपको पहले भी कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसका जवाब संतोषजनक नहीं होने के कारण आपके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए जिला संगठन के निर्देश पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए किया निष्कासित।

Hot this week

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img