Sunday, August 16, 2026
25.1 C
Bhopal

मकान में चल रहा सेक्स रैकेट

बस्ती के कोतवाली नगर क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप एक खेत में बने दो मंजिला मकान में पिछले कई महीनों से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। पुलिस के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ वाइट कॉलर लोग इस रैकेट के पीछे हैं, जिससे पुलिस के हाथ बंधे हुए हैं। मकान के माहौल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई आपत्तिजनक चीजें दिख रही हैं।

हाई प्रोफाइल रैकेट के संकेत

वीडियो रविवार रात का बताया जा रहा है। इसके अनुसार टोल प्लाजा के पास एक सुनसान खेत में बने मकान में CCTV कैमरों की भरमार है। रविवार रात मकान के बाहर तीन कारें और कुछ मोटरसाइकिल खड़ी थीं। कुछ युवक भी मौजूद थे। वहीं कमरे में मध्यम रोशनी में दो लड़कियां सीढ़ी पर बैठी नजर आईं। वहीं, एक महिला साड़ी में कुर्सी पर बैठी थी। इसी बीच, एक कम उम्र की लड़की ग्राउंड फ्लोर के कमरे से बाहर आई। इस दौरान मकान में कई आपत्तिजनक सामान भी दिखे।

गहराई से करेंगे जांच : एसपी

जब पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी से मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मामला संज्ञान में नहीं था। गहन जांच करवाएंगे। अगर मामले में सत्यता है तो आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Hot this week

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img