Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

इंदौर में एसआई के बेटे ने युवक को चाकू मारा

इंदौर के हीरानगर में चाकूबाजी का एक मामला सामने आया है। एसआई के बेटे ने खुलेआम एक युवक को चाकू मारा। इसके बाद अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच जुट गई है।

हीरानगर पुलिस के मुताबिक घटना नक्षत्र गार्डन के पास की है। यहां पर आदर्श पुत्र ललित सोनी निवासी कल्पना नगर पर सुनील मेड़ा और उसके साथी ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि आदर्श आरोपियों से बाइक की किश्त नहीं भरने को लेकर पहले बात करने पहुंचा। यहां पर उनकी कहासुनी हुई थी। इसे लेकर हमला किया गया है। आदर्श निजी बैंक से जुड़ा है बताया जा रहा है। घटना के बाद आदर्श को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

आरोपी के पिता हैं एसआई

आरोपी सुनील के पिता घनश्याम मेड़ा इंदौर पुलिस में एसआई है। वह अभी लाईन में पदस्थ हैं। पुलिस के मुताबिक अभी सुनिल और उसके साथी की तलाश की जा रही है। वह नशा करने का आदि है। आदर्श निजी बैक में काम करता है। परिचित ने बताया कि वह निजी बैक में काम करता है। आरोपियों से बाइक की किश्त नही भरने को लेकर उसका विवाद हुआ था। गुरूवार को जब वह बाइक से जा रहा था तो आरोपी चाकू लेकर आए ओर हमला कर फरार हो गए।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img