Wednesday, July 8, 2026
24.8 C
Bhopal

भोपाल में अपर मुख्य सचिव के घर घुसा चोर

उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन के घर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर घुस गया। आहट होने पर घर में मौजूद रिश्तेदार ने आवाज दी तो आरोपी भाग निकला। मामले की शिकायत गुरुवार को थाने में की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वारदात हाई सिक्योरिटी एरिया चार इमली में हुई है।

हबीबगंज थाने के प्रभारी संजय सिंह सोनी ने बताया कि एसीएस अनुपम राजन चार इमली में स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। बीते दिनों परिवार के साथ बाहर गए थे। बंगले में एक गनमैन और एक रिश्तेदार थे।

मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को उनके घर में अज्ञात युवक घुस गया था। जिसने खिड़की से एक बैडरूम में तांक-झांक की। आहट होने पर रिश्तेदार ने आवाज लगाई तो आरोपी भाग निकला।

एफएसएल ने फिंगर प्रिंट सैंपल लिए

सूचना मिलने के बाद में घटना स्थल का निरीक्षण किया। गेट से फिंगर प्रिंट सैंपल भी लिए हैं। शिकायत आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

पूर्व मुख्य मंत्री के स्टॉफ के घर चोरी

पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह के स्टॉफ में पदस्थ उपेंद्र जोशी के नीलबढ़ में स्थित बालाजी फेस-1 में बने निज निवास में अज्ञात बदमाशों ने ताले काटकर चोरी कर ली। घटना 18 जनवरी की है। उपेंद्र जोशी के मुताबिक उनकी बेटी कराते प्रतियोगिता में हिस्सा लेने रोहतक के लिए 17 जनवरी की रात रवाना हुई। पातालकोट ट्रेन से रानी कमला पति स्टेशन से उसे रवाना होना था। जिसे छोड़ने के लिए उपेंद्र और उनकी पत्नी रात 11 बजे बेटी दिव्यांशी को लेकर साथ निकले।

ट्रेन रात ढाई बजे आई, इसके बाद उपेंद्र और उनकी पत्नी ने रात सेकंड स्टॉप पर स्थित अपने सरकारी अवास में बिताई। अगली सुबह सात बजे घर पहुंचे तो ताले कटे मिले। अंदर तीनों बैडरूम में सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी में रखी ज्वैलरी और 85 हजार रुपए की नकदी सहित करीब तीन लाख रुपए का माल चोरी जा चुका था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

Topics

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img