Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

कार के बोनट पर तलवार से केक काटने वाले गिरफ्तार

गांधी नगर पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर कार के बोनट पर तलवार से केक काटने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी जुड़वा भाई हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान अरशान खान (19) और अयान खान (19) के रूप में वायरल वीडियो के आधार पर की गई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रात 11 बजे केक काटने की खास वजह दोनों के नाम मिलाकर 11 अक्षर बनते हैं। लिहाजा रात 11 बजे ही उन्होंने खास तौर पर केक काटा था।

थाना प्रभारी सुरेश फरकले के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से तलवार बरामद हुई है। इनमें एक प्लास्टिक की नकली तलवार है। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया- जन्मदिन पर दोस्त उन्हें बुलाकर ले गए थे। दोनों भाई कॉलेज में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं। दोनों के पांच साथियों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। इन सभी की तलाश की जा रही है।

वायरल वीडियो के आधार पर की गई कार्रवाई

जांच में पता चला है कि तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था। यह अकाउंट किसका है, पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। वीडियो में चार से पांच कार दिखाई दे रही हैं। यह कार किसकी हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img