Monday, October 5, 2026
21.6 C
Bhopal

‘जिंदगी से परेशान हूं’ मैसेज भेजकर खा ली 30 गोलियां

भोपाल के मिसरोद इलाके में स्थित जलसा होटल में एक व्यक्ति ने सुसाइड का प्रयास किया है। उसने 30 गोलियां खाकर परिजनों को सुसाइड नोट भेज दिया। कहा कि जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। परिजनों ने मिसरोद पुलिस को सूचना दी तो उसका रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे की है। सूचना मिली के जलसा होटल में युवक आशीष राजपूत (52) ने खुदकुशी करने की नीयत से 30 गोलियां खा ली हैं। तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। देखा होटल का दरवाजा अंदर से बंद था। एक जवान खिड़की से कमरे के दाखिल हुआ और गेट खोलकर तत्काल उसे नोवल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के रिश्तेदार हैं।

मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं, कोई जिम्मेदार नहीं

मिसरोद पुलिस के मुताबिक- आशीष सिंह राजपूत विद्यानगर बागसेवनिया में रहते हैं। शुक्रवार शाम को वह घर से निकल गया। कुछ देर बाद वह नर्मदापुरम रोड स्थित होटल जलसा के रूम नंबर 302 में पहुंचा।

जहां से एक सुसाइड नोट घरवालों के मोबाइल नंबर पर भेजा। इसमें उन्होंने खुदकुशी की बात करते हुए लिखा कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड करने जा रहा हूं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं जिंदगी से परेशान हो चुका हूं।

खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए पुलिसकर्मी

सुसाइड नोट पढ़ने के बाद परिजन घबरा गए। इसके बाद मिसरोद थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया को कॉल किया। थाना प्रभारी ने तुरंत एक टीम होटल जलसा भेज दी। पुलिसकर्मियों ने कमरे की खिड़की तोड़ी और अंदर दाखिल हुए।

देखा कि वह करीब 30 टेबलेट खा चुका था। तबीयत बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत उठाया और पास स्थित नोबेल अस्पताल ले गए। जहां इलाज जारी है। थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि आशीष किस कारण से सुसाइड करने वाले थे इसका खुलासा नहीं हुआ है।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img