Saturday, November 21, 2026
22.1 C
Bhopal

इटारसी में कार पलटने से दो महिलाओं की मौत

इटारसी के गोंची तरोंदा स्थित राजपूत ढाबा के पास भोपाल से टिमरनी की ओर जा रही एक कार पलट गई। कार के गड्ढे में गिरने के बाद अनियंत्रित होकर पलटने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दंपती घायल हो गया।

पथरोटा पुलिस ने बताया कि कार मोहन बागड़े चला रहे थे। दुर्घटना में कार में पीछे बैठी वैशाली दीघे और दीपशिखा त्रिवेदी की मौत हो गई। कार में सवार मोहन बागड़े और उनकी पत्नी निशा बागड़े को मामूली चोटें आईं। मोहन के सिर में हल्की चोट लगी है।

अचानक गड्ढे में जाने से अनियंत्रित होकर पलटी कार

मृतकों की पहचान भोपाल निवासी वैशाली धीगे (55) पति पराग धीगे) और दीपशिखा त्रिवेदी (50) पति अनिल त्रिवेदी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए इटारसी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मोहन बागड़े ने बताया कि गाड़ी अचानक गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई थी भोपाल से कार से चार लोग टिमरनी शिल्पा तिवारी के पति सुधीर तिवारी की मृत्यु के आज तीसरे के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। सुधीर तिवारी का कुछ दिन पहले टिमरनी में निधन हो गया था।

Hot this week

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

दफ्तर जा रहे पिता को ‘बाय-बाय’ करते समय बालकनी से गिरा दो साल का मासूम, मौत

भोपाल | मिसरोद थाना क्षेत्र के जाटखेड़ी स्थित एपी...

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

Topics

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

पुरानी जेल घाटी पर डिवाइडर से टकराई रेंटल बाइक छात्र की मौत

भोपाल। राजधानी की पुरानी जेल घाटी पर शुक्रवार रात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img