Friday, November 27, 2026
25.1 C
Bhopal

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने X पर ट्वीट कर विपक्ष पर हमला बोला है।

आज से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हुई है। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर सहित तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने X पर ट्वीट कर विपक्ष पर हमला बोला है।

शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा

भारतीय सेना के शौर्य की गूंज पूरे विश्व में हो रही शिवराज ने आगे लिखा- एक तरफ पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित है और सेना की जय-जयकार कर रहा है। आज भारतीय सेना के शौर्य की अनुगूंज पूरे विश्व में हो रही है। ऐसे में मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष को सरकार के साथ खड़े होकर एक सुर में सेना के शौर्य को प्रणाम करना चाहिए था। जिससे पूरी दुनिया में संदेश जाता कि पूरा भारत एक है। लेकिन इसके विपरीत विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है, सेना के पराक्रम पर सवाल खड़े कर रहा है।

पाकिस्तान आज तक अपना एयरबेस ठीक नहीं कर पाया

शिवराज ने लिखा- भारतीय सेना का ऐसा शौर्य और साहस कि पाकिस्तान आज तक अपना रहीम यार खान एयरबेस ठीक नहीं कर पाया है। प्रत्येक भारतीय को देश की सेना पर गर्व है और हम सभी पूरी मजबूती के साथ अपनी सेना के साथ खड़े हैं।

Hot this week

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना...

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी...

एमपी नगर में 3.10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, उज्जैन से लाता था खेप

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 में कार्रवाई...

मुबारकपुर जोड़ पर तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, बहनोई की हालत गंभीर

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर जोड़ पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img