Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

प्रेमी संग भागी पत्नी, पति ने खाया जहर

भितरवार में एक विवाहित महिला के दूसरे युवक के साथ भाग जाने के बाद पति ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पति ने ससुर पर पत्नी को 10 लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाया है।

घटना 19 जून को सुबह 11-12 बजे के बीच की है। पीड़ित के अनुसार, उसकी पत्नी काजल बंजारा को धर्मवीर बंजारा अपने साथ ले गया। धर्मवीर पीड़ित के घर के सामने ही रहता है।

पीड़ित का आरोप है कि धर्मवीर बंजारा, उसके जीजा सुमित बंजारा और अन्य लोगों ने मिलकर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। काजल अपने साथ जेवर, मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी, चूड़ी, करधौनी और पायल समेत करीब 2 लाख रुपए के गहने और 1.5 लाख रुपए नगद भी ले गई।

पीड़ित का कहना है कि उसके ससुर छत्रपाल बंजारा ने इस पूरी साजिश में मदद की और उसकी पत्नी को 10 लख रुपए में बेचा है।इसका सबूत मोबाइल कॉल रिकॉर्ड में मौजूद है। काजल 2 साल के बेटे अभिषेक को छोड़कर चली गई है।

अस्पताल में भर्ती युवक

युवक को जहर खाने के बाद पहले भितरवार स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नगाइच का कहना है कि यह युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर भेजा गया है। जहर खाने के कारण की जांच की जा रही है।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img