Friday, July 3, 2026
26.5 C
Bhopal

शिवराज की शिकायत के बाद सीहोर DFO को हटाया

देवास जिले के खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के खिवनी में आदिवासियों के घर तोड़े जाने के मामले में आदिवासी समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 23 जून को खिवनी में वन विभाग ने आदिवासियों के 50 से ज्यादा घरों पर बुलडोजर चला दिया था। घटना के बाद सीहोर में पीड़ित आदिवासी परिवारों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी।

रविवार को शिवराज, क्षेत्र के आदिवासियों को साथ लेकर सीएम हाउस पहुंचे। सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान खातेगांव और इछावर क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोगों के साथ बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव भी मौजूद थे।

सीएम ने सीहोर डीएफओ मगन सिंह डाबर को हटाया शिवराज से हुई मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर के डीएफओ मगन सिंह डाबर को हटा दिया है। डाबर को भोपाल भेजा गया है। अर्चना पटेल को सीहोर का नया डीएफओ बनाया है। खिवनी अभयारण्य सीहोर वन मंडल क्षेत्र में आता है। ऐसे में पहली कार्रवाई डीफओ पर ही की गई है।

बारिश के सीजन में ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचें शिवराज सिंह चौहान के साथ सीएम हाउस में आदिवासियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा- हमारी सरकार गरीबों की सरकार है, गरीबों के साथ है। आज भोपाल निवास पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की मौजूदगी में खिवनी अभयारण्य के लिए वन विभाग की कार्रवाई से प्रभावित जनजातीय समुदाय के नागरिकों से भेंट की।

सीएम ने आगे लिखा- उनकी शिकायतों को सुना और जांच के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें और पीड़ितों को शासकीय सुविधाओं का लाभ दिलाएं।

सिंघार ने कहा था- बुलडोजर, आदिवासियों पर अत्याचार 24 जून को X पर पोस्ट करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिखा था- आदिवासी परिवारों के घरों पर वन विभाग द्वारा बुलडोजर चलाया गया। जबकि नियमानुसार बारिश में किसी का भी घर तोड़ा नहीं जा सकता। उस समय में भी वन विभाग आदिवासियों को बेघर कर रहा है।

शिवराज जी आदिवासियों के उजड़ते घरों पर कुछ बोलेंगे? सिंघार ने लिखा- इस क्षेत्र के सांसद स्वयं को किसान पुत्र और जनजातियों का सबसे बड़ा हितैषी बताने वाले शिवराज सिंह चौहान जी हैं। क्या अब उनके ही क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी का बुलडोजर राज सिर चढ़कर बोल रहा है? सवाल यह है- क्या शिवराज जी आदिवासियों के उजड़ते घरों पर कुछ बोलेंगे, या अब भी जनजातीय प्रेम सिर्फ भाषणों तक सीमित रहेगा?

आज जयस का खिवनी में बड़ा प्रदर्शन, आदिवासी नेता जुटे घटना के बाद से कांग्रेस और जयस संगठन लगातार आंदोलन और प्रदर्शन कर रहे हैं। आज देवास के अलावा, धार, झाबुआ, बड़वानी, खंडवा, खरगोन सहित मालवा और निमाड़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में आदिवासी नेता खिवनी पहुंच रहे हैं।

अलावा बोले- आदिवासियों को पैतृक जमीन से बेदखल कर रहे मनावर विधायक और जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा ने खिवनी में आदिवासियों के घर तोड़ने पर कहा- खिवनी अभयारण्य, सालों से आस-पास बसे आदिवासी समुदायों की जीवनरेखा रहा है।

यहां की जमीन, जंगल और संसाधन सदियों से आदिवासियों की आजीविका, संस्कृति और पहचान का हिस्सा रहे हैं। लेकिन अब इसे अभयारण्य घोषित कर वन विभाग सुनियोजित तरीके से आदिवासियों को उनकी पैतृक जमीन से बेदखल कर रहा है।सरकार “संरक्षण” के नाम पर जंगल बचाने की बात कर रही है, लेकिन असल में यह आदिवासियों को जंगल से हटाने की साजिश है।

Hot this week

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

इंदौर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व धमकी के तीन मामले, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं और...

Topics

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img