Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक की सरेराह हत्या

भोपाल में कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां और आधा दर्जन साथियों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सरेराह युवक अमित वर्मा की दो गालियां मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने करीब आधा दर्जन राउंड फायर किए। हमलावर राजा खटीक नाम के बदमाश की हत्या करना चाहते थे। राजा वारदात के समय अमित के साथ था। सभी दोस्त की बर्थ डे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे थे। घटना लीलाधर कॉलोनी छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फेल गई। नसीम स्वयं को गैंगस्टर लॉरेज बिश्नोई का गुर्गा बताता है।

जानकारी के मुताबिक अमित वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा (22) बरखेड़ी फाटक गली नंबर दो खटीकपुरा में रहता था। वह एक गार्मेंट्स शॉप में नौकरी करता था। लीलाधर कॉलोनी में आशू खटीक नाम के उसके दोस्त का जन्मदिन था। इसी का सेलिब्रेशन करने अमित दोस्तों के साथ आशू के घर शनिवार रात करीब 12 बजे पहुंचा था। यहां सभी दोस्तों ने केक कटिंग की। इसके बाद सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

भाई बोला अंधाधुंध गोलियां चलाईं

मृतक के भाई अतुल वर्मा ने बताया कि भाई अमित दोस्त का बर्थ डे सेलिब्रेट करने साथी के साथ उसके घर गया था। एक कमरे में केक कटिंग और पार्टी की गई। बाद में सभी घर के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी बदमाश नसीम बन्ने खां और उसके साथी दो बाइकों पर सवार होकर आए करीब 6 लोगों ने अचानक हंगामा किया। नसीम और उसके अन्य साथियों ने करीब 6 राउंड फायर किए। दो गालियां भाई के सिर और पेट में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। अतुल के मुताबिक भाई की नसीम से किसी तरह की पुरानी रंजिश नहीं थी। वह अपने काम से काम रखने वाला व्यक्ति था, पूर्व में उसके खिलाफ कोई अपराध भी दर्ज नहीं है। एक दोस्त के कहने पर दूसरे दोस्त की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने उसके साथ चला गया था।

Hot this week

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img