Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर नाबालिग से गैंगरेप

सीहोर जिले के बुधनी में नौकरी दिलाने के बहाने एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक और उसके तीन दोस्तों ने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर रेप किया। वारदात के बाद नर्मदापुरम में छोड़कर भाग गए।

घटना गुरुवार की है। शुक्रवार को पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी करण कीर, धर्मेंद्र कीर, प्रदीप और प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता ने कहा-कम सैलरी पर नौकरी छोड़ी थी पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मैं नर्मदापुरम में एक कटपीस दुकान पर काम करती थी। यहां मेरी पहचान करण कीर से हुई। करण ने उसका नंबर ले लिया था। इसके बाद हम दोनों में दोस्ती हो गई। दुकान पर कम सैलरी मिलने के कारण मैंने 18 जून को वहां से नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद मैं घर पर ही थी। 26 जून को करण ने उसे फोन कर दूसरी नौकरी दिलवाने की बात कहकर सीहोर बुला लिया।

कपड़े बदलने का बोलकर कमरे पर बुलाया पीड़िता ने बताया कि जब मैं मिलने पहुंची तो आरोपी ने कहा कि उसके कपड़े खराब हो गए हैं। कमरे पर चलकर बदलने के बाद वहां से चलेंगे। इसके बाद मैं करण के साथ उसके कमरे पर चली गई। जहां करण ने मुझे जबरदस्ती शराब पिलाकर मेरे साथ रेप किया।

मुंह को कपड़े से बांधकर चारों ने गैंगरेप किया कमरे में करण के तीन अन्य दोस्त धर्मेंद्र कीर, प्रदीप कीर और प्रियांशु सराठे ने भी उसके मुंह को कपड़े से बांधकर रेप किया। बाद में धर्मेंद्र उसे नर्मदापुरम के चार नंबर गेट के पास छोड़कर चला गया। इसके बाद मैं किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और मां को पूरी घटना बताई।

गैंगरेप और अपहरण का केस दर्ज

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नर्मदापुरम निवासी चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिवार में माता-पिता और चार भाई-बहन हैं। उसके पिता दो महीने से परिवार से अलग रह रहे हैं।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img