Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

डीजीपी बोले- रेप रोकना सिर्फ पुलिस के बस का नहीं

मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी कैलाश मकवाना ने रेप की बढ़ती घटनाओं को लेकर कहा कि इन्हें रोकना सिर्फ पुलिस के बूते की बात है तो ‌वह संभव नहीं है।

मकवाना ने रेप की घटनाओं के लिए इंटरनेट और मोबाइल को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर अश्लीलता परोसी जा रही है। जिससे विकृति फैल रही है।

डीजीपी कैलाश मकवाना शनिवार को उज्जैन पहुंचे थे। यहां सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन के बाद उन्होंने जोन के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इसमें अपराध और कार्रवाई की समीक्षा की। मीडिया से चर्चा में उन्होंने प्रदेश में अपराधों पर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

जब डीजीपी से बलात्कार की घटनाएं बढ़ने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा-

इसके बहुत सारे कारण हैं। मेरा ये सोचना है कि इसमें इंटरनेट, मोबाइल, ऑक्सिन मटेरियल की अवेलेबिलिटी, शराब, ये मोबाइल से कोई किसी से, कहीं से कनेक्ट हो रहा है। समाज में नैतिकता की गिरावट, ऐसे बहुत सारे कारण हैं। सिर्फ हम ये कहें कि पुलिस के बूते की बात है तो ‌वह संभव नहीं है।

मकवाना ने आगे कहा- हम देखे कि घर में कोई एक दूसरे के ऊपर वॉच नहीं रख पा रहा है। पहले होता था कि टीचर्स और माता-पिता की बात बच्चे मानते थे और एक आंख की शर्म रहती थी। लेकिन अब बहुत सारी सीमाएं टूट चुकी है और अश्लीलता जिस तरह से इंटरनेट से परोसी जा रही है बचपन से, वो उनका दिमाग निश्चित रूप से कहीं न कहीं विकृत कर रही है। उस कारण से ये घटनाएं बढ़ी है।

उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी पर फोकस दरअसल, मप्र पुलिस के मुखिया कैलाश मकवाना सिंहस्थ को लेकर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को उज्जैन पहुंचे थे। पुलिस कंट्रोल रूम में जोन के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने अपराधों और कार्रवाइयों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के बाद डीजीपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में पौधारोपण भी किया। इस दौरान एडीजी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे।

जल्द ही 8,500 पदों पर भर्ती की जाएगी

पुलिस कंट्रोल रूम में डीजीपी मकवाना ने कहा कि पुलिस विभाग में जल्द ही 8,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नक्सली मोर्चे पर भी बेहतर काम किया है, जिसका परिणाम यह रहा कि प्रदेश में 10 बड़े नक्सली मारे गए। साथ ही, उन्होंने प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट मामलों पर भी पुलिस द्वारा प्रभावी अंकुश लगाने की बात कही।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img