Tuesday, June 23, 2026
29.2 C
Bhopal

भोपाल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी महिला

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। मौके पर तैनात प्रधान आरक्षक रविंद्र कुमार यादव ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया।

घटना की जानकारी देते हुए रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दमोह निवासी मेघा अहिरवार 14 फरवरी को शाम 5 बजे भोपाल स्टेशन पर थीं। उन्हें 19324 अंबेडकर नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस से दमोह जाना था, लेकिन गलती से वह दूसरी ट्रेन में चढ़ गईं। जब उन्हें अपनी गलती का पता चला, तो वह घबरा गईं और चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगीं। इस दौरान वह फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गईं।

मौके पर मौजूद प्रधान आरक्षक रविंद्र कुमार यादव ने महिला को गिरते हुए देखा और तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें खींचकर बाहर निकाला। उनकी सूझबूझ और तत्परता से महिला की जान बच गई। इस घटना से स्टेशन पर मौजूद यात्री भी सहम गए, लेकिन आरक्षक की बहादुरी ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की गई है कि वे ट्रेन रुकने के बाद ही उतरने या चढ़ने का प्रयास करें, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Hot this week

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

भोपाल: महिला आयोग की जनसुनवाई में 22 मामले; शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

​भोपाल। राज्य महिला आयोग की सोमवार को हुई जनसुनवाई...

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

Topics

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img