Saturday, June 27, 2026
24.3 C
Bhopal

रेलवे ओवरब्रिज से चलती मालगाड़ी में कूदी महिला

सागर में एक महिला रेलवे ओवरब्रिज से चलती मालगाड़ी में कूद गई। वह ब्रिज पर बैठकर पति से मोबाइल पर बात कर रही थी। जैसे ही मालगाड़ी ब्रिज के नीचे से गुजरी उसने छलांग लगा दी। घटनास्थल से करीब 35 किमी दूर उसका शव मिला।

घटना जरूरखेड़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। महिला की पहचान वंदना यादव (28) के रूप में हुई है। वह बसिया भौती की रहने वाली है।

ब्रिज पर बैठा देख लोगों की लगी भीड़ बसिया भौती गांव के नंदलाल यादव ने बताया कि महेंद्र यादव की पत्नी वंदना बहुत देर से रेलवे स्टेशन पर बने ब्रिज पर बीच में बैठी थी। वह किसी से फोन पर बात कर रही थी। उसे देखकर लोगों की वहां भीड़ लग गई।

लोगों ने उसे आवाज देकर वहां से हटने को भी कहा, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। थोड़ी देर बाद वहां से मालगाड़ी

गुजरी। उसने चलती मालगाड़ी पर छलांग लगा दी।

महिला के कूदने की तस्वीरें देखिए…

लोगों ने मालगाड़ी को रुकवाने की कोशिश की महिला को ब्रिज से छलांग लगाते देख लोगों ने ट्रेन के गार्ड को रुकने के लिए इशारा किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर घनश्याम शिवहरे को जानकारी दी। उन्होंने कंट्रोल रूम से बात कर मालगाड़ी को रुकवाया। कर्मचारियों ने महिला की तलाश शुरू की। सेमरखेड़ी में उसका शव मिला।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img