Thursday, April 30, 2026
25.1 C
Bhopal

ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

शाहजहांपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक ससुराल में पत्नी से मिलकर घर आया था। खाना खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसको अस्पताल लेकर गए थे। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पत्नी डॉक्यूमेंट से लेकर कपड़े और तमाम चीजें अपने साथ लेकर चली गई। बच्चों से भी मिलने नहीं देती थी। जिससे युवक काफी परेशान रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने कार्रवाई की मांग की है। थाना पुवायां क्षेत्र की घटना है।

बेहटा सनबाज के रहने वाले 38 साल के आनन्द पांडेय की शादी आठ साल पहले क्षेत्र के शक्ति पैलेस के पास रहने वाली श्वेता के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाद होने पर आनन्द पत्नी और बेटी को लेकर अलग रहने लगा था। बुधवार की शाम आनन्द पांडेय ससुराल गया था। वहां से वापस लौटने के बाद घर आते ही आनन्द पांडेय को उलटी होने लगी। परिजन उसको अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

पत्नी फंसाने की कोशिश करती रही

भाई दिलीप के अनुसार, आनन्द पांडेय को लगातार उसकी पत्नी फंसाने की कोशिश करती रही। एक मकान में रहते थे तो उनसे अलग घर बनाने की डिमांड रखी। आनन्द उसके साथ अलग रहने लगा था। पिछले तीन महीने से आनन्द और उसकी पत्नी अलग रहे रहे थे। आरोप है कि डॉक्यूमेंट से लेकर कपड़े तक पत्नी लेकर चली गई। आनन्द बेटी से मिलने जाता था तो पत्नी उससे मिलने नहीं देती थी। यहां तक पत्नी ने डॉक्यूमेंट और कपड़े तक देने से मना कर दिया था। आरोप है कि दहेज प्रथा से लेकर तलाक तक का केस उसने किया था। उसको जहर खिलाकर मार दिया।

थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मेमो आने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

Topics

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img