Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

अनाज व्यापारी का 135 क्विंटल अनाज गायब

विदिशा के गंजबासौदा के अनाज व्यापारी के साथ ट्रक मालिक और ड्राइवर की मिलीभगत से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यापारी और अनाज व्यापार महासंघ पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

व्यापारी अरुण अग्रवाल के मुताबिक, 12 जून को सतना के लिए अनाज से भरा ट्रक रवाना किया गया था। 14 जून को ड्राइवर ने फोन कर बताया कि ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जब व्यापारी मौके पर पहुंचे तो ट्रक खाई में पलटा मिला, लेकिन ड्राइवर और ट्रक मालिक वहां नहीं थे।

4.85 लाख की 135 क्विंटल अनाज गायब जांच में पता चला कि ट्रक में भरे 304 क्विंटल अनाज में से 135 क्विंटल माल गायब था, जिसकी कीमत करीब 4.85 लाख रुपए है। व्यापारी ने गंजबासौदा थाने में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

फर्जी एक्सीडेंट दिखाकर करते हैं बीमा क्लेम

विदिशा अनाज तिलहन व्यापार महासंघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी ने बताया कि ये कोई पहली घटना नहीं है। ट्रक मालिक और ड्राइवर मिलकर बीमा क्लेम और माल हड़पने के लिए फर्जी एक्सीडेंट की साजिश रचते हैं।

व्यापारियों ने मांग की है कि ड्राइवर से सख्ती से पूछताछ कर माल बरामद किया जाए और ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई हो। फिलहाल एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है। व्यापारी जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

Topics

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img