Saturday, November 21, 2026
18.1 C
Bhopal

जुबैर मौलाना गैंग का बदमाश सलमान अहमद गिरफ्तार

भोपाल की अपराध शाखा और थाना मंगलवारा पुलिस ने अपराधी सलमान अहमद उर्फ एमआईजी को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक अवैध धारदार चाकू भी बरामद किया है। सलमान हाल ही में अजमेर से वापस लौटा था और भोपाल में किसी बड़ी वारदात की फिराक में था।

सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक नगर निगम की पानी की टंकी के पास खड़ा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सलमान अहमद उर्फ एमआईजी (33) बताया। साथ ही कहा कि वह करोंद की विवेकानंद कॉलोनी में रहता है।

तलाशी में उसकी कमर में टी-शर्ट के अंदर छिपाकर रखा गया चाकू बरामद हुआ है। चाकू पर खाकी रंग का पुठ्ठे का कवर चढ़ा था। चाकू के अवैध होने की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ थाना मंगलवारा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जुबैर मौलाना के साथ गोलीकांड में था शामिल आरोपी सलमान हाल ही में हुई फायरिंग की घटना में कुख्यात अपराधी जुबैर मौलाना के साथ शामिल था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

सलमान ने बताया कि वह अजमेर भाग गया था। कुछ दिन पहले ही भोपाल लौटा था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज हैं। उसे मामले में आगे की पूछताछ और अन्य अपराधों के संबंध में जानकारी जुटाने के बाद 1 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी में इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी, उप निरीक्षक सुरेश सिंह, हरिओम गोस्वामी, जीपी पटेल, सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह, प्रधान आरक्षक संदीप बाथम, असरफ अली, आरक्षक शुभम परमार, बृजेश रावत, मनोहर सोलंकी और संजय नागर शामिल रहे।

Hot this week

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

दफ्तर जा रहे पिता को ‘बाय-बाय’ करते समय बालकनी से गिरा दो साल का मासूम, मौत

भोपाल | मिसरोद थाना क्षेत्र के जाटखेड़ी स्थित एपी...

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

Topics

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

पुरानी जेल घाटी पर डिवाइडर से टकराई रेंटल बाइक छात्र की मौत

भोपाल। राजधानी की पुरानी जेल घाटी पर शुक्रवार रात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img