Wednesday, September 9, 2026
22.1 C
Bhopal

जेपी अस्पताल के 150 कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

जेपी अस्पताल में 150 आउटसोर्स कर्मचारियों को बीते 4 माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों के अनुसार सैलरी ना मिलने से उन पर कर्जा बढ़ रहा है, जो उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने के साथ मानसिक प्रताड़ना का कारण बन रहा है। यही कारण रहा कि सोमवार को कर्मचारियों ने काम बंद पर परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान सिविल सर्जन से लेकर स्थानीय विधायक के सामने एजेंसी से वेतन दिलवाने की गुहार लगाई। जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो नाराज कर्मचारी एजेंसी की शिकायत करने हबीबगंज थाने पहुंच गए।

आउटसोर्स कर्मचारी नेता कोमल सिंह ने कहा कि-

जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक कर्मचारी काम बंद कर धरने पर बैठे रहेंगे। साथ ही शोषण प्रथा की नीति के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

आउटसोर्स कर्मचारी नेता कोमल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को पिछले 4 माह से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। आउटसोर्स कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। उनकी रोजी रोटी का संकट पैदा हो रहा है। इसलिए मजबूर होकर आउटसोर्स कर्मचारी सिविल सर्जन से गुहार लगाने पहुंचे थे, लेकिन सिविल सर्जन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। आउटसोर्स कर्मचारियों ने एकत्रित होकर हबीबगंज थाने में संबंधित एजेंसी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

Topics

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img