Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

500 ग्राम एमडी ड्रग के साथ 2 आरोपी पकड़ाए

इंदौर की सराफा पुलिस ने गुरुवार को 500 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी उज्जैन से इंदौर ड्रग लेकर आए थे। उनके पहुंचते ही इलाके में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि पकड़ाए माल की कीमत 50 लाख से ज्यादा है। वही आरोपियों से एक कार भी जब्त की गई है।

डीसीपी ऋषिकेश मीना ने बताया…

सराफा पुलिस ने बालदा कॉलोनी निवासी छोटा पारस और महावर नगर निवासी रिंकू उर्फ रोहित को पकड़ा है। दोनों के पास से करीब 500 ग्राम एमडी ड्रग मिली है। आरोपी उज्जैन के रास्ते इंदौर लेकर आए थे।

जेल से भागने के बाद गैंग चलाता है पारस

छोटा पारस छत्रीपुरा में एक चर्चित हत्याकांड के केस में उम्रकैद की सजा काट चुका है। वह इस दौरान जेल से भी फरार हो गया। वह एक गैंग संचालित करता है। जिसकी अन्य गैंग से दुश्मनी है। वही जेल से छूटने के बाद भी वह द्वारकापुरी, छत्रीपुरा सहित अन्य इलाकों में सक्रिय था।

कुछ समय पहले उसने छत्रीपुरा में बडे़ पारस पर हमला किया था। वही क्राइम ब्रांच ने द्वारकापुरी इलाके में उसे पिस्टल के साथ भी पकड़ा था। वह जेल से छूटने के बाद नशे का कारोबार कर रहा था।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img