Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

इंदौर में पति-पत्नी ने साथ बैठकर पी शराब फिर झगड़े

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में एक व्यक्ति की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। रात में दंपती के बीच कहासुनी हुई थी। पत्नी मेन गेट पर लॉक लगाकर बाहर निकल गई। इस दौरान पति बालकनी से गिर गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।

द्वारकापुरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना दिग्विजय नगर मल्टी की है। यहां बुधवार रात खाना खाने के दौरान सुनील (25) पुत्र कनसिंह और पत्नी किरण के बीच बहस हो गई। विवाद के बीच किरण भागकर बाहर चली गई और गेट लगा लिया। पति ने गेट खोलने के लिए कहा, तो किरण ने इनकार कर दिया। सुनील बालकनी की खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा और नीचे गिर गया। चौथी मंजिल से गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शराब के नशे में थे दंपती

सुनील के बड़े भाई बाबू ने बताया कि रात में पति-पत्नी दोनों ने शराब पी थी। शराब के नशे में किरण ने सुनील के सामने से खाने की थाली हटा दी थी। तब सुनील ने उस पर हाथ उठा दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। घटना के समय दंपती के 5 और डेढ़ साल के बच्चे भी घर पर ही थे। परिवार के मुताबिक सुनील मूल रूप से अलीराजपुर का रहने वाला है। इंदौर में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img