Tuesday, June 23, 2026
29.2 C
Bhopal

भोपाल में अकाउंटेंट को लूटने वाले 3 गिरफ्तार

भोपाल में सोमवार को बंसल वन के अकाउंटेंट से 2 लाख रुपए की लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की प्लानिंग बंसल वन में ही काम करने वाले एक पूर्व ड्राइवर ने रची थी। मामले में एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी अवधेश तोमर और उनकी टीम ने 35 बदमाशों से पूछताछ भी की। इस आधार पर मोहम्मद नौशाद, आमिर बेग और तलहा खान को गिरफ्तार किया गया। नौशाद और तलहा बंसल वन में ड्राइवर थे।

डीजल चोरी के आरोप में नौशाद को हटा दिया गया। उसने अकाउंटेंट को सबक सिखाने के लिए लूट की साजिश रची। इसमें नौशाद का साथ तलहा ने दिया। दोनों को पता था अकाउंटेंट दीपेश जोशी हर शनिवार को रकम लेकर अशोका गार्डन जाते हैं। एक जनवरी की शाम बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

जहां सीसीटीवी न हो, ऐसी जगह चुनी

लूट करने से पहले बदमाशों ने हबीबगंज और अशोका गार्डन के बीच ऐसी जगह चुनी जहां आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं है। लूट की तारीख एक जनवरी की तय हुई। उस दिन बंसल वन के बाहर नौशाद, आमिर, इमरान और अमन बाइक लेकर बाहर खड़ा था। अकाउंटेंट के निकलने की सूचना अंदर मौजूद तलहा ने दी। अब पुलिस को इमरान और भय्यू की तलाश है। इमरान का आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है लूट के बाद बैग इमरान के पास था। रकम बांटने में उसने होशियारी दिखाई और खुद ज्यादा रकम ले गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल: एलएनसीटी ग्रुप पर ED का शिकंजा, 200 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप

​भोपाल। शहर के प्रमुख शिक्षा समूह एलएनसीटी (LNCT) ग्रुप...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

भोपाल: महिला आयोग की जनसुनवाई में 22 मामले; शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

​भोपाल। राज्य महिला आयोग की सोमवार को हुई जनसुनवाई...

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

Topics

भोपाल: एलएनसीटी ग्रुप पर ED का शिकंजा, 200 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप

​भोपाल। शहर के प्रमुख शिक्षा समूह एलएनसीटी (LNCT) ग्रुप...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img