Thursday, November 19, 2026
24.1 C
Bhopal

भेल के सैकड़ों श्रमिकों ने वाहन रैली निकाली

भेल के सैकड़ों श्रमिकों ने बुधवार को वाहन रैली निकाली। श्रमिकों की रैली बीएचईएल के गेट नंबर 5 से भेल के हजारों श्रमिकों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन लेकर नर्मदा भवन पहुंची। वहां उन्होंने श्रमायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर मध्यप्रदेश के लाखों श्रमिकों को न्याय दिलाने की मांग की।

इस दौरान यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष मेहर अली ने बताया कि यह रैली प्रदेश के लाखों श्रमिकों के वेतन पुनरीक्षण आदेश को जल्द जारी करवाने के उद्देश्य से भेल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक एकता यूनियन के नेतृत्व में निकाली गई है।

मध्यप्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले लाखों दैनिक वेतनभोगियों का वेतन पुनरीक्षण करवाया था। लेकिन कुछ संगठनों ने इस पर हाइकोर्ट से स्टे ले लिया था, अब स्टे हटने के बाद भी मध्यप्रदेश श्रमायुक्त ने अभी तक वेतन बढ़ोतरी आदेश जारी नहीं किया है।

पहले भी अभियान चला था

यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि यूनियन ने पहले भी हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इस वाहन रैली में यूनियन के अवधेश कुशवाहा, आरिफ खान, दिलदार खान, फिरोज खान,मलखान मालवीय, कमलेश गुप्ता, दिनेश विश्वकर्मा, नरेश शिकरवार, सतीश मेहर, हमीद खान, देवेंद्र कौरव,जमाल खान, इंदरसिंह यादव,संजय आदिवाल, लक्की हिंडोले, राजू सिकरवार, रोहित मेढे, यशवंत सिंह सहित भेल के सैकड़ों श्रमिक मौजूद थे।

Hot this week

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img