Thursday, August 13, 2026
25.2 C
Bhopal

भोपाल के 40 इलाकों में असर; रोहितनगर, सर्वधर्म-मंदाकिनी में भी सप्लाई नहीं

राजधानी भोपाल के करीब 40 इलाकों में गुरुवार को 1 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी।

जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें मंदाकिनी कॉलोनी, टीटी नगर, न्यू मार्केट, रोहित नगर, सर्वधर्म कॉलोनी, शालीमार पार्क, शालीमार गार्डन, प्लेटिनम प्लाजा जैसे कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसलिए वे समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा दें। ताकि, उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 7 से 8 बजे तक भोज नगर, शोभापुर, इलीगेंट गार्डन, यूनिहोम्स, अंशुल विहार और आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक छत्री चौराहा, अंजली कॉम्पलेक्स, काजी हाउस, अपेक्स बैंक, प्लेटिनम प्लाजा, टीटी नगर, न्यू मार्केट, 45 बंगलो और आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खानूगांव, बाग-ए-बहार, किनारा अपॉर्टमेंट, झंडा चौक और आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मंदाकिनी कॉलोनी, मंदाकिनी चौराहा, खादिम चौराहा, विंडसर स्क्वायर, गुरुकृपा टॉवर, अल्टीमेट ऑर्केड, पैलेस ऑर्चेर्ड, जानकी रेजीडेंसी, फॉरर्च्यून एस्टेट, महाबली नगर, अंबेडकर नगर, सांईनाथ, शालीमार पार्क, शालीमार गार्डन, सर्वधम ए-बी सेक्टर और आसपास।
  • दोपहर 12 से 3 बजे तक रोहित नगर फेस-1, शहीद हेमू कलानी क्षेत्र, लोटस फेस-1 और आसपास।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img