Tuesday, June 23, 2026
28.5 C
Bhopal

जबलपुर में पकड़ाए 3 शातिर चोर:15 लाख का माल बरामद

जबलपुर के गढ़ा थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 लाख रुपए का माल बरामद किया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। मामला 25 फरवरी का है।

दरअसल, सिद्ध नगर खेरमाई मंदिर के पास रहने वाले किसान अनिल जैन अपने परिवार के साथ दमोह जिले के धनोरा गांव गए थे। 2 मार्च को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने करीब 17 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुराई थी।

सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मयंक बर्मन, अविनाश रैकवार और राजकुमार झारिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने 28 फरवरी की रात को चोरी करना स्वीकार किया।

पकड़े गए आरोपियों में घमापुर शुक्ला होटल निवासी अविनाश रेकवार और बरेला निवासी राजकुमार झारिया पुराने अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और लूट समेत 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब फरार आरोपी अभिषेक प्यासी की तलाश कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img