Friday, May 15, 2026
41.1 C
Bhopal

भोपाल में कल से 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप

राजधानी भोपाल के बड़े तालाब पर 3 से 7 मार्च तक 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। रविवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि, मध्यप्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए यह चैंपियनशिप महत्वपूर्ण है। उन्होंने भोपाल के बड़े तालाब को देश की सबसे बेहतर वाटर बॉडी बताते हुए कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर होगा।

देशभर की 27 टीमों की भागीदारी इस चैंपियनशिप में देशभर की कुल 27 टीमों के रोइंग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 23 राज्यों की टीमों के अलावा इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी, इंडियन एयरफोर्स और सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीमें भी शामिल होंगी। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

प्रतियोगिता में 14 इवेंट्स होंगे इस प्रतियोगिता के तहत कुल 14 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 02 इवेंट्स पैरा सिंगल स्कल महिला एवं पुरुष वर्ग के होंगे। इस चैंपियनशिप से न केवल रोइंग खेल को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

पहली बार होगी लाइव प्रसारण इस बार चैंपियनशिप का सीधा प्रसारण बोट क्लब सहित राजधानी के प्रमुख चौराहों पर किया जाएगा, जिससे खेल प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकेंगे। आयोजन की पूरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण विभाग की वाटर स्पोर्ट्स अकादमी एवं भारतीय रोइंग संघ द्वारा की जा रही है। भोपाल के बड़े तालाब पर आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता से न केवल प्रदेश में रोइंग खेल को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह आयोजन राज्य को वाटर स्पोर्ट्स के हब के रूप में भी स्थापित करने में सहायक होगा।

Hot this week

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

Topics

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img