Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

चलती गाड़ी से गिराकर 55 हजार रुपए की लूट

भोपाल के हबीबगंज इलाके में सरेराह लूट का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने युवक की चलती एक्टिवा पर लात मारकर उसे गिरा दिया और वाहन समेत 55 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि 44 वर्षीय लोकेंद्र गोड़िया, जो रोहित नगर शाहपुरा में रहते हैं, एक कारोबारी की फर्म में कर्मचारी हैं। 26 फरवरी की सुबह वे उधार के 55 हजार रुपये लेकर लौट रहे थे। 12 नंबर स्टॉप के पास दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन जैसे ही उन्होंने गाड़ी धीमी की, आरोपियों ने लात मारकर उन्हें गिरा दिया और मारपीट कर एक्टिवा लेकर भाग निकले।

लोकेंद्र ने घटना की सूचना अपने मालिक को दी और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Hot this week

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img