Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

विनोद कांबली आर्थिक तंगी से जूझ रहे:₹30 हजार पेंशन से कर रहे गुजारा

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के जिगरी दोस्त विनोद कांबली की माली हालत खराब है। वे बेरोजगार भी हैं और इन दिनों काम की तलाश कर रहे हैं। वे BCCI की 30 हजार रुपए की पेंशन के दम पर जी रहे हैं।

कांबली ने अपने स्कूल के दिनों में सचिन तेंदुलकर के साथ रिकॉर्ड 664 रनों की साझेदारी कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी। 34 साल पहले की इस रिकॉर्ड साझेदारी में विनोद कांबली ने 349 रन और सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 326 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, कांबली ने अपने शुरुआती सात मैच में ही 793 रन बनाए थे। कांबली की मौजूदा स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे मैदान पर कोई भी काम करने को तैयार हैं।

मिड-डे से बात करते हुए वे कहते हैं…
‘मैं एक रिटायर क्रिकेटर हूं और पूरी तरह से बीसीसीआई की पेंशन पर निर्भर हूं। मेरी आय सिर्फ पेंशन से ही है। मैं BCCI का आभारी हूं। मुझे असाइनमेंट चाहिए। ताकि मैं युवा क्रिकेटरों की मदद कर सकूं। मुंबई ने अमोल मजूमदार को मुख्य कोच बनाए रखा है और अगर उन्हें मेरी जरूरत है तो मैं वहां हूं। मैंने उनसे कई बार कहा है कि अगर आपको मेरी जरूरत है तो मैं आपके साथ हूं। मेरा परिवार है और मुझे उनकी देखभाल करनी है। क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद आपके लिए कोई क्रिकेट नहीं है, लेकिन अगर आपको जीवन में स्थिरता चाहिए तो असाइनमेंट्स होने जरूरी हैं। मैं एमसीए प्रेसिडेंट से अनुरोध कर सकता हूं कि अगर मेरी जरूरत है तो मैं तैयार हूं।’

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img