Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में मासूमों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदर्शन

भोपाल में लगातार मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आने के बाद कांग्रेस ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस कंट्रोलरूम में जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में कई मासूम बच्चों के साथ उनके पेरेंट्स शामिल हुए। कांग्रेसियों ने पुलिस कमिश्नर को बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बाल अपराधों में लिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

कमिश्नर अंकल हमें बचाओ

प्रदर्शन के दौरान बच्चियों के हाथ में कमिश्नर अंकल हमें बचाओ लिखी हुई तख्तियां थीं। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा की भोपाल में बच्चियां अपने घर, स्कूल, बाजार कहीं पर भी सुरक्षित नहीं हैं, लगातार उनके साथ अप्रिय घटनाएं बढ़ने लगी हैं, उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस अपराधियों को रोकने में विफल हो चुकी है।

प्रदर्शनकारियों का बड़ा आरोप

मनोज शुक्ला के मुताबिक राजधानी जैसी जगह में कोई इलाका ऐसा नहीं है कि जहां बेटियां और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी है कि नाबालिगों और महिला संबंधी अपराधों में पूरी तरह से नकेल नहीं कसी गई तो सीएम हाउस का घेराव करेंगे।

मासूम बोली कमिश्नर अंकल आपको हमें बचाना होगा

ज्ञापन देने के दौरान एक मासूम ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि अंकल आपको हमें बचाना होगा…कुछ ठोस कदम उठाना होगा। वी, वांट जस्टिस अंकल।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img