Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

इंदौर हाईवे पर किसान का लहूलुहान शव मिला

भोपाल-इंदौर हाईवे पर स्थित सीहोर नाके पर किसान का खून से सना शव मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। खजूरी थाना पुलिस को शुरुआती जांच में एक्सीडेंट से मौत होने का अनुमान है। मृतक की बाइक भी घटना स्थल से टूटी हुई हालत में बरामद की गई है।

शनिवार की शाम को उन्होंने आखिरी बार पत्नी को कॉल पर खेत से घर लौटने की जानकारी दी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हुकम सिंह (47) बरखेड़ीछाप खजूरी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। गांव से कुछ ही दूरी पर उनकी चार एकड़ जमीन है। उनके भतीजे आकाश भिलाला ने बताया कि चाचा शनिवार की दोपहर को खेत जाने का बोलकर घर से निकले थे।

शाम करीब 6 बजे एक परिचित ने उनके बेटे को पिता खून से लथ पथ हालत में सीहोर नाके के पास हाईवे पड़े होने की सूचना दी। सूचना के बाद बेटे वह अन्य रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर चाचा को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में एक्सीडेंट के कारण मौत होने का अनुमान है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img