Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

पूर्व पार्षद पिता को गोली मारने वाला बेटा गिरफ्तार

उज्जैन में शुक्रवार तड़के कांग्रेस के पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की हत्या आरोपी बेटे दानिश और उसके साथी सोहराब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पिछले सात दिनों से अलग-अलग जगह बदलकर रह रहे थे। गुरुवार रात को पुलिस दोनों को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार कर उज्जैन लाई है।

11 अक्टूबर को नीलगंगा थाना क्षेत्र की वजीर पार्क कालोनी में पूर्व पार्षद गुड्डू उर्फ कलीम (60) पिता वजीर खान की उसके निवास पर सुबह करीब 04.30 से 05.00 बजे के बीच अज्ञात व्यक्तियों ने सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में पुलिस ने 4 आरोपियों पत्नी नीलोफर, बेटे आसिफ उसके दोस्त जावेद और इमरान को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसका छोटा बेटा दानिश और उसका दोस्त सोहराब फरार थे। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दोनों की सूचना पुलिस को मिल रही थी। लेकिन ये बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे।

घटना में पुलिस ने शुक्रवार को ही 12 घंटे के अंदर पूर्व पार्षद की हत्या के मामले में खुलासा कर दिया था। हत्याकांड में कलीम की पत्नी सहित दोनों बेटे और तीन अन्य साथियों ने मिलकर घटना को अंजाम देना बताया था। तड़के हुई हत्या के मामले में पुलिस को सीसीटीवी भी हाथ लगे थे। जिसमें दानिश बंदूक लेकर भागता हुआ नजर आ रहा था।

दानिश ने ही मारी थी पिता को गोली

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुड्डू कलीम द्वारा अपने छोटे बेटे दानिश को उसके चाल-चलन के कारण 13 वर्ष की आयु में ही घर से निकाल दिया गया था। वह इंदौर में अपने ननिहाल में रहता है। लगभग 5 माह पूर्व उज्जैन आया था। 11 अक्टूबर को घर में सो रहे पिता को दानिश ने ही 12 बोर की बंदूक से फायर कर हत्या कर दी थी। पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी नीलोफर, बड़े बेटे आसिफ, छोटे बेटे दानिश, आसिफ के दोस्त जावेद और सोहराब ने हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की थी।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img