Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी की ट्रेन से कटकर मौत

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के आउटर के पास पटरी किनारे एम्स भोपाल के एक आउटसोर्स कर्मचारी का शव बरामद किया गया। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत था। मृतक की पहचान दीपक महोबे (27) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बैतूल का रहने वाला था। वह एम्स भोपाल में 16 जून 2024 से एक आउटसोर्स कंपनी के जरिए कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, दीपक का धड़ मिला, लेकिन सिर घटनास्थल पर नहीं था। मौके पर मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान की गई।

बागसेवनिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दीपक बरखेड़ा इलाके में अपने मामा के घर पर रहता था। मंगलवार रात खाना खाने के बाद दीपक कब घर से निकला, इसका किसी को पता नहीं चला।

बुधवार तड़के एक लोको पायलट ने रेलवे कंट्रोल रूम को रानी कमलापति आउटर के पास किसी व्यक्ति के ट्रेन से टकराने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआत में कुछ नहीं मिला। बाद में, बताए गए स्थान से लगभग एक किलोमीटर दूर दीपक का शव बरामद हुआ।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीपक ने आत्महत्या की है या यह किसी अन्य कारण से हुआ हादसा है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img