Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

बिना लाइसेंस के चल रही थी डेयरी

भिंड में दीपावली त्योहार नजदीक आते ही मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को फूड सेफ्टी अफसरों ने खान पान की सामग्री की जांच की। इस दौरान एक डेयरी को सील करने की कार्रवाई की। इसके साथ ही आठ प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए हैं।

बता दें, कि करवाचौथ और दीपावली त्योहार के चलते कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

इन प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई –

खाद्य सुरक्ष अधिकारी रीना बंसल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान गोरमी के अरेले का पुरा में सुरेन्द्र सिंह नरवरिया की सुरेंद्र डेयरी से मावा, जयराम सिंह नरवरिया की जयराम डेयरी से मावा, क्रीम, सैपुरा में रमेश नरवरिया की रमेश डेयरी से मावा व दूध, जरपुरा में ब्रह्मनंद नरवरिया की डेयरी से मावा व दूध, बबलेश नरवरिया की रायसिंह डेयरी से मावा, दूध और घी, शहर में किला रोड स्थित कल्याण सिंह नरवरिया की जय हनुमान डेयरी से दूध एवं घी के सैंपल लिए हैं।

बिना लाइसेंस संचालित थी डेयरी

जानकारी के अनुसार, कल्याण सिंह नरवरिया बिना लाइसेंस के डेयरी संचालित कर रहे थे। टीम ने डेयरी को सील किया है। खेरियाचांद में रघुराज सिंह परिहार की रघुराज डेयरी से मावा, रैपुरा में मुकेश सिंह नरवरिया की मुकेश डेयरी से मावा का सैंपल लिया है। अहम बात है कि कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के प्रतिष्ठान संचालक अपनी दुकानों को बंद कर भाग जाते है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img