Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

ग्वालियर में 2 पड़ोसियों में मारपीट

ग्वालियर में दो पड़ोसियों में हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों परिवार के लोग एक-दूसरे को लात-घूंसों और डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के घास मंडी में गुरुवार की है।

मामूली बात पर एक परिवार के व्यक्ति ने दूसरे परिवार के बच्चे की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्चे ने चेंबर की सीमेंट हटाई तो दे दिया धक्का ग्वालियर थाना क्षेत्र घासमंडी में रहने वाले विष्णु माहौर और रामबाबू रजक पड़ोसी हैं। रामबाबू रजक अपने घर के बाहर खराब पड़े सीवर चेंबर में सीमेंट लग रहा था। तभी विष्णु माहौर के तीन साल के बच्चे ने चेंबर की सीमेंट हटा दी। यह देख रामबाबू ने उसे डांटते हुए धक्का दे दिया।

बच्चे के पिता विष्णु ने विरोध किया तो रामबाबू बहस करने लगा। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। फिर दोनों ही पक्षों के महिला-पुरुषों ने एक-दूसरे को लात-घूसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

ग्वालियर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा

एक बच्चे को डांटने को लेकर दो पड़ोसियों में मारपीट हुई है। दोनों ही पक्षों के लोगों को चोट आई है। सूचना मिलने पर थाने का बल मौके पर पहुंचा था, जहां जांच के बाद दोनों ही पक्षों के लोगों पर मामला दर्ज किया है।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img