Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

खंडवा में सेंट्रल GST का अफसर 20 हजार लेते धराया

इंदौर लोकायुक्त ने शुक्रवार को सेंट्रल जीएसटी के अफसर को 20 हजार रूपए रिश्वत लेते पकड़ लिया। जीएसटी सुपरिटेंडेंट ने एक फर्म का सस्पेंड रजिस्ट्रेशन बहाल करने तथा दो फर्मों के रजिस्ट्रेशन में सुधार के लिए रिश्वत मांगी थी। मामले में खरगोन जिले के सनावद निवासी अकाउंटेंट की शिकायत की थी।

फरियादी राहुल बिरला निवासी सनावद के अनुसार वह GST रिटर्न एवं अकाउंटिंग का कार्य सनावद में रहकर करते हैं। CGST के सुपरिंटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी द्वारा एक मेडिकल फर्म का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं तीन फर्मों में अमेंडमेंट कराना था। इसी काम के लिए रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत राहुल ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय से की थी।

लोकायुक्त डीएसपी प्रवीणसिंह बघेल ने बताया, जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आज आरोपी सुपरिंटेंडेंट CGST प्रभाग खंडवा को रिश्वत लेते उनके कार्यालयीन कक्ष में रंगे हाथ ट्रैप कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में कार्रवाई की है

सवा लाख रूपए महीने का वेतन लेता था त्रिपाठी यूपी के रहने वाले रिश्वतखोर जीएसटी सुपरिटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी (56) को शासन से हर महीने करीब सवा लाख रुपए का वेतन मिलता है। वह जुलाई 2023 से खंडवा में पदस्थ हैं। उन्होंने खंडवा में ही घर बना लिया है। शिकायतकर्ता राहुल बिरला के मुताबिक, अधिकारी ने हर काम के लिए रेट तय किया हुआ था।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img